आज का राशिफल 01 मार्च 2025
मेष – आज पारिवारिक मामलों को घर में ही सुलझाने की आवश्यकता है। एक साथ कई काम हाथ में लेने से बचें, क्योंकि इससे बेचैनी बढ़ सकती है।
वृषभ – आज पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। दिखावे से बचें। परिवार में वाद-विवाद बढ़ सकता है, जिससे तनाव हो सकता है। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन – आज बेवजह क्रोध करने से बचें और अपने कार्यों पर ध्यान केंद्रित करें। परिवार में नई संपत्ति की प्राप्ति से खुशी मिलेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
कर्क – मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कर्जों से राहत मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन से घर का माहौल सुखद रहेगा।
सिंह – आज परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। आज एक के बाद एक शुभ समाचार मिल सकते हैं। व्यवसाय में किसी की सलाह लाभदायक होगी।
कन्या – वाहन का उपयोग सावधानी से करें। नई नौकरी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य में जल्दबाजी से बचें। लंबे समय से अटका काम पूरा हो सकता है।
तुला – आज नए कार्य की शुरुआत लाभदायक होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी की बात से मन दुखी हो सकता है। पारिवारिक मामलों को घर में सुलझाना बेहतर रहेगा।
वृश्चिक – आज लंबी दूरी की यात्रा संभव है। अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। व्यवसाय में समस्याएँ आ सकती हैं। आज नौकरी की तलाश में सफलता मिलेगी।
धनु – आज दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। आज कार्य समय पर पूरे होंगे,जिससे खुशी मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। परिजनों के आगमन से घर का माहौल सुखद रहेगा।
मकर – आज पैतृक संपत्ति की प्राप्ति संभव है। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें, अन्यथा बेवजह की भागदौड़ हो सकती है। पुराने मित्र की याद आ सकती है।
कुंभ – आज समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। विरोधी षड्यंत्र रच सकते हैं, सतर्क रहें। आज वाणी पर संयम रखें। आज बड़े भाई से आर्थिक लाभ मिलसकता हैं।
मीन – आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज पुराने कर्जो से राहत मिलेगी। नए कार्य बनेंगे। धर्म कर्म में मन लगेगा आज व्यापार अच्छा चलेगा। पति-पत्नी के बीच झोक हो सकता है।