आज का राशिफल 31 जनवरी 2025

मेष – आज नौकरी के लिए इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है। आज शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। अपनों का साथ मिलेगा।

वृष – आज भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पारिवारिक कार्यों की फिर से शुरुआत हो सकती है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा।

मिथुन – आज नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। अपने से बड़े बुजुर्गों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा।

कर्क – आज परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। धर्म-कर्म में भाग ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार होगा।

सिंह – आज आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन प्रसन्न भी रहेगा। नौकरी में बदलाव के योग भी बन रहे हैं। तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।

कन्या – भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। किया गया प्रयास सार्थक होगा। आज स्वास्थ्य, प्रेम, संतान व व्यापार अच्छा रहने वाला है।

तुला – आय में वृद्धि होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी का पूरा सानिध्य मिलेगा। व्यापार अच्छा चलेगा।

वृश्चिक – भाई-बहन के साथ रिश्ते सुधरेंगे। आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधान होकर ही वाहन चलाएं।

धनु – आज बौद्धिक कार्यों से मान-सम्मान की प्राप्ति भी हो सकती है। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। आज गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी।

मकर – भूमि,भवन या वाहन से जुड़ी कोई खरीदारी करना चाहते हैं तो अनुकूल समय है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। मां की सेहत में सुधार होगा।

कुम्भ – आज शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। आज अपनों का साथ होगा। विद्यार्थियों के लिए शुभ संकेत हैं। सेहत अच्छी रहेगी।

मीन – आज ऑफिस में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज पराक्रम रंग लाएगा। आज रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। समय ठीक हैं।

-: अधिक जानकारी के लिए सम्पर्क करें :-
Ratnakar Jyotish Sansthan
Flat No 102, Vigyan Khand,
Gomati Nagar, Near Rajat Petrol Pump
Lucknow 226010 Uttar Pardesh.
+91 70525 89999
info@rjyotishi.com
Download Android App
सम्पर्क सूत्र

Leave A Comment