आज का राशिफल 02 मार्च 2025
मेष – आज एक साथ कई काम हाथ में आ सकते हैं,जिससे व्यस्तता बढ़ेगी,अपने कार्यों पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार में तनाव की संभावना है,सावधानी बरतें।
वृष – आज दिन प्रसन्नता से भरा रहेगा। नए कार्यों की योजना बना सकते हैं और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो माता-पिता से परामर्श करें।
मिथुन – आज धन संबंधी समस्याओं को अनदेखा न करें। संतान के करियर को लेकर चिंता थी, तो राहत मिल सकती है, संभवतः नई नौकरी का अवसर मिलेगा।
कर्क – आज इंजीनियरों के लिए नए अवसर संभव हैं। रियल एस्टेट से जुड़े व्यक्तियों के लिए संघर्षों पर काबू पाने और प्रगति का समय है।
सिंह – आज राजनीतिज्ञों को संवाद और भाषणों में सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि उनके शब्दों का गलत अर्थ निकाला जा सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
कन्या – आज का दिन उत्तम है। आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। आज धन लाभ हो सकता है। शत्रु परास्त रहेंगे।
तुला – आज स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। क्रोध पर काबू रखें। सप्ताह की शुरुआत में शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे।
वृश्चिक – आज नौकरी की स्थिति अच्छी होगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। कुल मिलाकर थोड़ी परेशानी के साथ दिन अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु – ईमानदारी से किए गए कार्यों का अच्छा परिणाम मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बना रहेगा। अटके सरकारी काम किसी की मदद से पूरे हो सकते हैं।
मकर – राजकीय मामलों में सफलता मिल सकती है। परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों में आपकी राय अहम होगी। युवाओं के लिए दिन शुभ रहेगा।
कुम्भ – आज चोट लगने की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें और जोखिम भरे कार्यों से बचें। आज कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें।
मीन – आज कार्यक्षेत्र में मेहनत का फल मिलेगा। आज आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और निवेश सोच-समझकर करें। आज परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।